India Pakistan Latest News: ऑपरेशन सिंदूर का बारूद बेशक ब्रेक पर हो लेकिन ऑपरेशन सिंदूर का खौफ पाकिस्तानी कर्नल, जनरल और फील्ड मार्शल के दिल को अभी भी दहला रहा है. पाकिस्तान के सियासतदानों और फौजी अफसरों को जहां भी माइक मिलता है वो हिंदुस्तान की तरफ से हमले का डर जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाते. इसी डर ने शहबाज शरीफ को कटोरा लेकर दुनिया में भटकने के लिए मजबूर कर रखा है. भीख मांगने के लिए अब टीम शहबाज अमेरिका और ट्रंप का दरवाजा खटखटा रहे हैं. वे पाकिस्तान के लिए पांचवीं पीढ़ी का सुपर एडवांस फाइटर जेट F-35 मांग रहे हैं. शहबाज की इस ख्वाहिश का ट्रंप क्या हश्र करने वाले हैं, यह वक्त बताएगा.
फिर भीख मांगने निकले शहबाज-मुनीर
पाकिस्तान के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा, ‘भविष्य में भारतीय नीतियों को देखते हुए, जिस मानसिकता की पूरी संभावना है. संकट प्रबंधन तंत्र की अनुपस्थिति में वैश्विक शक्तियों को हस्तक्षेप करने और दुश्मनी को विफल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा. नुकसान और विनाश से बचने के लिए शायद बहुत देर हो चुकी होगी.’
हिंदुस्तान का यही वो खौफ है जिसने पाकिस्तानियों के प्राण सुखा दिए हैं. पाक फौज के पैर जंग-ए-मैदान के नाम से कांपने लगे हैं. यही वजह है कि शहबाज का कटोरा एक बार फिर निकल पड़ा भीख मांगने. हालांकि उसे पहले ईरान ने दुत्कारा. फिर चीन ने लताड़ा. दुनिया के बाकी मुल्क तो पाकिस्तान का दुखड़ा तक सुनना नहीं चाहते. लेकिन पाकिस्तान भारत के हाथों दोबारा पिटने से बचने के लिए एक बार फिर अमेरिका के दरवाजे तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका से F-35 जैसा फिफ्थ जनरेशन का एडवांस फाइटर जेट मांग रहा है.
पाकिस्तान के पास पहले सी ही अमेरिका का F-16 फाइटर जेट है. पाकिस्तान को लगता है कि अमेरिका F-16 को अपग्रेड करके F-35 दे देगा और पाकिस्तान भारत के खिलाफ अमेरिका के फिफ्थ जनरेशन F-35 का इस्तेमाल कर सकेगा. यह बात सुनकर ही हंसी आती है. जो पाकिस्तान कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लेता है. वो अमेरिकी F-35 की पेमेंट कैसे करेगा ये तो ऊपर वाला ही जाने. लेकिन पाकिस्तान को ये ख्याल आया कैसे वो आपको जरूर सुनना चाहिए.
क्या PAK को F-35 देगा US?
लॉकहीड मार्टिन के CEO जिम टाइक्लेट ने एक प्रोग्राम में कहा कि अमेरिका के सहयोगी लगातार फोन कर रहे हैं और सभी F-35 फाइटर जेट खरीदना चाहते हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन करने वाले सहयोगियों में एक पाकिस्तान भी हो सकता है क्योंकि मांगने के मामले में शहबाज मुनीर किसी भी कीमत में पीछे नहीं रहने वाले.
हालांकि खबर ये है कि अमेरिका पाकिस्तान को F-35 नहीं बेचने वाला है क्योंकि पाकिस्तान चीन जैसे देश के आगे गिरवी पड़ा है. ऐसे में पाकिस्तान से F-35 की टेक्नोलॉजी चीन जा सकती है. चीन रिवर्स इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके F-35 की नकल बना सकता है. शहबाज और मुनीर भले ही अमेरिका से F-35 की उम्मीद पाले बैठे हों. लेकिन पाकिस्तानियों को भी पता है कि अमेरिका सिर्फ उनका इस्तेमाल कर रहा है. भारत की ताकत के आगे अमेरिका भी पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करने वाला.
ऑपरेशन सिंदूर में पिटे पाकिस्तान की सच्चाई हर किसी को पता है. भारत के अटैक और डिफेंस के आगे खुद अमेरिका के F-16 अपनी बेइज्जती करा चुके हैं. इस बात से भी अमेरिका खफा है. यही वजह भी है कि पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर ट्रंप ने भारत के क्रोध को शांत करवाया और पाकिस्तान को एक और जिंदगी मिल गई.
किस बात से घबरा रहा पाकिस्तान?
आपको बता दें बता दें कि F-16 दुनिया का सबसे भरोसेमंद फाइटर जेट माना जाता है. दुनिया के करीब 25 देश इस मल्टीरोल फाइटर जेट का इस्तेमाल करते हैं… इसकी ऑपरेशनल रेंज 4,220 किलोमीटर के करीब है. ये 2500 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हमला करता है.. F-16 की सबसे ख़तरनाक बात ये है कि इस पर 6 तरह की मिसाइलें फिट की जा सकती है. सोचिए पाकिस्तान के पास इतना बेहतरीन फाइटर जेट है. लेकिन साथ में अमेरिका का डंडा भी है. जिसके कारण वो इस फाइटर जेट का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं कर सकता है.
पाकिस्तान वो पड़ोसी है जो अपनी दुख से ज्यादा भारत की खुशी से परेशान रहता है. जब भारत रूस के साथ पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट लेने की तैयारी कर रहा हो तो भला उसके सीने पर सांप कैसे ना लोटे.
पाकिस्तान हमेशा इसी मुगालते में रहा कि वो पीठ पीछे हिंदुस्तान को लहुलुहान करता रहेगा पर भारत उसे कुछ नहीं कहेगा. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए हैं. अब रशियन SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट की डील ने पाकिस्तानियों का खून सुखा दिया है.
सबसे शातिर शिकारी है एसयू-57 फाइटर जेट
जानकारी के मुताबिक चाइनीज J-35 की तो छोड़िए…कई मामलों में रूस का ये आसमानी शिकारी अमेरिका के सबसे एडवांस फाइटर जेट F-35 को भी चकमा देने की काबिलियत रखता है. एसयू-57 फाइटर जेट इतना शातिर है कि छिपा हुआ दुश्मन भी इसके हमले से नहीं बच सकता. इसका इन्फ्रारेड सर्च एंड सिस्टम छिपे हुए दुश्मन को ढूंढकर उसे नेस्तनाबूद कर देता है.
इस फाइटर जेट में 6 राडार लगे हैं और ये शक्तिशाली इंटीग्रेटेड सेंसर सिस्टम लैस हैं. जो एक साथ 60 टारगेट को एक बार में ट्रैक कर सकता है. रूस दावा करता है कि SU-57 3500 किलोमीटर दूर तक दुश्मन को निशाना बना सकता है और अपने साथ 750 किलोग्राम तक परमाणु हथियार ले जा सकता है. इसके अलावा 250 किलो के बम, हाइपरसोनिक मिसाइल, एंटी-रेडिएशन मिसाइल और एंटी-शिप मिसाइल भी रूस का ये दमदार विमान दाग सकता है. जिससे पाकिस्तानी सदमे में हैं.
ये तो एक डील है. हिंदुस्तान रूस से सिर्फ हवाई ताकत ही नहीं बल्कि एयर डिफेंस सिस्टम की बड़ी डील भी करने जा रहा है. भारत रुस से S-400 का एडवांस वर्जन S-500 भी हासिल करने की तैयारी में है. जिसके बाद पाकिस्तान तो पाकिस्तान. इसके आका चीन का सूपड़ा भी साफ हो जाएगा और हिंदुस्तान-रूस की इस दोस्ती को देखकर पाकिस्तान परेशान है.
भारत को जेट बेचने के लिए रूस-अमेरिका बेकरार
भारत को अमेरिका और रूस ने अपने सबसे घातक फाइटर जेट F-35 और SU-57 देने का खुला ऑफर दे रखा है. अमेरिका F-35 को दुनिया का सबसे बेहतर फाइटर जेट बताता है. मगर रूस का SU-57 कई मायने में उसपर भारी पड़ता है. सुखोई 57 फाइटर जेट की खूबी ये भी है कि जहां इस विमान को तैनात किया जाता है वो वहीं अपने अड्डे से ही दुश्मन के एयरस्पेस पर नजर रख सकता है. सुखोई 57 हाईली मैनुवेरबल है. मतलब ये कि सेकंडों में अपनी पोजिशन बदल सकता है. यानी कुल मिलाकर SU 57 दुश्मन के लिए उड़ती मौत है.
पाकिस्तानी एक्सपर्ट खुद मानते हैं कि पाकिस्तान जैसे-तैसे अपनी सेना के लिए हथियार जुटाता हैं… जबकि दूसरी तरफ भारत है, जिसे अमेरिका और रूस जैसे सुपरपावर ही अपना सबसे ताकतवर फाइटर जेट बचने के लिए मरे जा रहे हैं. दोनों अपने-अपने लड़ाकू विमानों की खासियतें बता रहे हैं लेकिन भारत किसी के दबाव में ना आया है और ना आएगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अब अपने सबसे पक्के दोस्त के पास पहुंचा है. जिसने पाकिस्तान और चीन को अल्टीमेटम दे दिया है कि अब बारूद बरसेगा तो वो पाकिस्तान के खिलाफ भारत का आखिरी वार होगा.