सलमान खान ने कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है जिसमें से एक हैं सूरज पंचोली। सूरज ने फिल्म हीरो से डेब्यू किया था जिसे सलमान ने ही प्रोड्यूस किया था। जब सूरज ने फिल्मों में कदम रखा तब उन पर जिया खान आत्महत्या मामले को लेकर कई आरोप लगे थे। हालांकि इस दौरान सलमान उनके साथ हमेशा खड़े रहे। अब सूरज ने सलमान को लेकर कुछ बातें शेयर की और बताया कि कैसे सलमान का घर हमेशा सबके लिए खुला रहता है।
उनक घर सबके लिए खुला रहता है
सूरज ने इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कहा कि सलमान का घर पहले हमेशा खुला रहता था। उनके दरवाजे पर लॉक होता था, लेकिन कभी उसे यूज नहीं किया गया। अगर आपको खाना खाने का मन होता है तो आप बस फ्रिज खोलो और खा लो। कोई आपको नहीं रोकेगा। यहां तक की अगर आपको उनका प्रोटीन शेक या विटामिन्स चाहिए तो आप ले सकते हो। कोई आपको मना नहीं करेगा।
कभी किसी को टोकते नहीं
सूरज ने यह भी बताया कि कैसे सलमान कभी मेहमानों को आउटसाइडर की तरह फील नहीं करने देते। उन्होंने कहा, ‘कई बार ऐसा होता कि वह सुबह उठते और किसी को वहां देखते तो बोलते कि ओह तुम यहां हो, खाना खाया? इसके बाद वह चुपचाप अपने काम में लग जाते बिना किसी को डिस्टर्ब करे। उनका घर काफी छोटा है।’
सेट पर खाना भी करते हैं शेयर
सूरज ने आगे कहा, ‘कई लोग ऐसा बोलते हैं और यह सच है कि जब भी सलमान का लंच या डिनर अरेंज किया जाता है तो वो सिर्फ उनके लिए नहीं होता बल्कि पूरी यूनिट के लिए। सब खाना उनके घर से आता है और कम लोग जानते हैं कि उनका खाना सबके लिए होता है। आप बस आ जाओ, प्लेट पकड़ो और खाओ। कभी किसी को मना नहीं किया जा सकता।’
यह भी पढ़ें- सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां रीमा लागू ने इस एक्टर के साथ दिया था सबसे बोल्ड सीन
सूरज ने बताया कि वह अपने जिम सेटअप भी किसी के साथ भी शेयर कर लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘वह अपना जिम सेट पर कहीं भी लगा देते हैं और कोई आकर उनके जिम की चीजों को शेयर कर सकता है। यहां भी किसी को वह मना नहीं करते।’